ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिगों की दस्तयाबी हेतु गुना पुलिस की सतत कार्यवाही
*अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम/अपहृत दो और नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब कर परजिनों से मिलाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए जिनकी शीघ्र दस्तयाबी हेतु निरंतर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग दो थाना क्षेत्रों से अपहृत दो और नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिला दिया है ।
थाना फतेहगढ :
गौरतलब है कि 18-19 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि में फतेहगढ थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर फतेहगढ थाने में अपराध क्रमांक 32/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया था । एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में अपह्त किशोरी की सरगर्मी से तलाश की गई और जिसे आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिला दिया है । फतेहगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक कुलदीप धाकड, आरक्षक बृजमोहन, आरक्षक गोविन्द, महिला आरक्षक आकांक्षा एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।
थाना धरनावदा :
इसी प्रकार दिनांक 15 जनवरी 2026 को जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग बालक के गुम होने पर से धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 14/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया था । एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना अंतर्गत झागर चौकी पुलिस द्वारा प्रकरण में अपह्त बालक की निरंतर तलाश की गई और जिसके परिणाम स्वरुप मुखबिर सूचना पर तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को नाबालिग बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । पुलिस की इस कार्यवाही में डीएसपी श्री आनंद राय के नेतृत्व में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, प्रधान आरक्षक जोगेश शर्मा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार, आरक्षक पवन श्रमा, आरक्षक राघवेन्द्र बुंदेला, आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक रविन्द्र सोलंकी एवं सैनिक सुखलाल नायक साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेंद्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।
