बमोरी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में आरोपी पप्पू मीना पुत्र गोपी लाल मीना, निवासी ग्राम मीनापुरा के विरुद्ध बमोरी थाने में अपराध क्रमांक 176/2019 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 43/19 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।
बमोरी थाना पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को बमोरी थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी पप्पू पुत्र गोपीलाल मीना उम्र 54 साल निवासी ग्राम मीनापुरा, थाना बमोरीको गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, आरक्षक अंकित रघुवंशी एवं आरक्षक राजकुमार मांझी का सराहनीय योगदान रहा है ।
