Type Here to Get Search Results !

सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री दुबे ने किया प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण

 सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री दुबे ने किया प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण



‎गुना 


मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गुना श्री अभिषेक दुबे द्वारा आज जनपद पंचायत राघौगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत देहरी, गोरा एवं तिनस्या में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं अपूर्ण आवासों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में आवास अपूर्ण पाए जाने पर सीईओ श्री दुबे ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली इस योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देशित किया कि सभी अपूर्ण आवासों को निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूर्ण कराया जाए, अन्यथा संबंधितों के विश्री रुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


जिला पंचायत सीईओ श्री दुबे ने हितग्राहियों से भी चर्चा कर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें शीघ्र कार्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान मनरेगा एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा कार्यों में गुणवत्ता एवं गति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर श्री शिवम दीक्षित प्रभारी अधिकारी प्रधानमंत्री आवास जिला पंचायत गुना, सीईओ जनपद पंचायत राघौगढ़ श्री गौरीशंकर राजपूत, सहायक यंत्री श्री रघुराज सिंह परिहार, पंचायत इंस्पेक्टर श्री रामेश्वर सिंह मीना, उपयंत्री श्री सचिन निगम तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं जीआरएस उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.