Type Here to Get Search Results !

जिला पंचायत सीईओ श्री दुबे ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

 जिला पंचायत सीईओ श्री दुबे ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण




‎गुना 


मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री अभिषेक दुबे ने आज जनपद पंचायत राघौगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत देहरी के ग्राम गोरा एवं तिनस्या में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने पंचायत में निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।


इसके साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण कर जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वहीं मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए श्रमिकों की उपस्थिति, कार्य गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्‍होंने ग्राम पंचायत देहरी के मजरा तिन्‍स्‍या में बंद पडे़ हैण्‍डपंप को ठीक कराने हेतु कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग गुना को निर्देशित किया, जिससे ग्राम में पेयजल व्‍यवस्‍था को सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।


इसके उपरांत सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे द्वारा गोपीकृष्‍ण सागर डेम पर जीविका मिशन द्वारा संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया गया। जहां स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आय बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में नल-जल योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का भी जायजा लिया गया एवं ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्‍होंने खेत तालाब का भी निरीक्षण।


इस अवसर पर जिला पंचायत गुना से श्री शिवम दीक्षित प्रभारी अधिकारी प्रधानमंत्री आवास, श्री महेश शुक्‍ला परियोजना अधिकारी वाटरशेड, श्री नरेश श्रीवास्‍तव जिला समन्‍वयक स्‍वच्‍छ भारत मिशन, श्री सतीश सैनी जिला प्रबंधक आरजीएसए, श्रीमती अभिलाषा कोकाट सहायक परियोजना अधिकारी सहित जनपद पंचायत राघौगढ़ श्री गौरीशंकर राजपूत, सहायक यंत्री श्री रघुराज सिंह परिहार, पंचायत इंस्पेक्टर श्री रामेश्वर सिंह मीना, उपयंत्री श्री सचिन निगम तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं जीआरएस उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.