Type Here to Get Search Results !

राघौगढ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का आयोजन

 राघौगढ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का आयोजन


गुना 

आज अनुभाग राघौगढ़ अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अमित सोनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत राघोगढ़ श्री गौरी शंकर राजपूत द्वारा की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर जी के जीवन, उनके संघर्ष एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में समानता, न्याय एवं शिक्षा के महत्व को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

कार्यक्रम में क्षेत्र संयोजक श्री मुकेश शर्मा, पंचायत निरीक्षक श्री रामेश्वर सिंह मीना, आईटीआई प्राचार्य पाराशर, बीईओ अरविंद तिवारी एवं एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.