Type Here to Get Search Results !

निवेदिता पाल ने सम्हाली प्रभारी पुलिस अधीक्षक का कार्यभार

 निवेदिता पाल ने सम्हाली प्रभारी पुलिस अधीक्षक का कार्यभार



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के दिनांक 06 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद बाद चले जाने से श्रीमती निवेदिता पाल (आईपीएस), सेनानी 6वीं वाहिनी रायगढ़ ने आज जांजगीर चाम्पा जिले के पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार सम्हाला। कार्यभार ग्रहण के दौरान जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार , डीएसपी (मुख्यालय) विजय पैकरा तथा सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे , निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी जांजगीर उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून- व्यवस्था एवं ड्यूटी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक चर्चा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.