Type Here to Get Search Results !

‎अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

 ‎अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक


‎‎‎गुना 

कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में आगामी अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्‍यक्ष श्री धर्मेन्‍द्र सिंह सिकरवार सहित अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर, जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग श्री बी सिसौदिया स‍हित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

‎‎बैठक की शुरुआत में कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उनकी संक्षिप्त जानकारी रखी जाए। उन्‍होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे आयोजकों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम स्थलों, व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं की जानकारी लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त वॉलिंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा 50 व्यक्तियों पर कम से कम एक वॉलिंटियर अनिवार्य रूप से तैनात किया जाए।

‎‎सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डीजे की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए गए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट पहले से निर्धारित करने और अनावश्यक भीड़ से बचने पर जोर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर संपन्न हों, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

‎बैठक के दौरान अंबेडकर भवन के नवनिर्माण के लिए उपयुक्त डिजाइन एवं पैटर्न तय करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.