Type Here to Get Search Results !

ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिगों की दस्तयाबी हेतु गुना पुलिस की सतत कार्यवाही

 ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिगों की दस्तयाबी हेतु गुना पुलिस की सतत कार्यवाही



*अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम/अपहृत दो और नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब कर परजिनों से मिलाया*


                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए जिनकी शीघ्र दस्‍तयाबी हेतु निरंतर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग दो थाना क्षेत्रों से अपहृत दो और नाबालिगों को सुरक्षित दस्‍तयाब कर उनके परिजनों से मिला दिया है ।


थाना बजरंगगढ :   


               गौरतलब है कि दिनांक 07 अप्रैल 2026 को जिले के बजरंगगढ थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के गुम होने पर से बजरंगगढ थाने में अपराध क्रमांक 33 /26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया था । सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में बजरंगगढ थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में अपह्त बालिका की निरंतर तलाश की गई और जिसके परिणाम स्वरुप मुखबिर सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को मात्र 24 घंटे के भीतर ही नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । पुलिस की इस कार्यवाही में बजरंगगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड, आरक्षक नवल किशोर, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, महिला आरक्षक सपना रघुवंशी, महिला आरक्षक पूजा गुप्ता एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व भूपेन्द्र खटीक  की विशेष भूमिका रही है ।


थाना बमोरी :


               इसी प्रकार दिनांक 10-11 मार्च 2026 की मध्यरात्रि में बमोरी थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर बमोरी थाने में अपराध क्रमांक 59/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया था । एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में अपह्त किशोरी की सरगर्मी से तलाश की गई और आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, सउनि मोकम सिंह, आरक्षक दामोदर आदिवासी, आरक्षक महेन्द्र पटेलिया एवं महिला आरक्षक रीनू निगवाल की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.