मंत्रालय में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों, प्रतिभाशाली बच्चों,मंत्रालय की आग बुझाने वालों,उत्कृष्ट टीप लिखने वालों का हुआ सम्मान
*उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम*
Bhopal -
*पूर्व वर्षों की परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी द्वारा आज वल्लभ भवन क्रमांक 01,कक्ष क्रमांक 506 में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर नायक ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि उनका संघ अपनी मांगों के लिए संघर्ष करने के साथ साथ कल्याणकारी गतिविधियों पर भी समान रूप से जोर देता रहा है। मंत्रालय परिवार के अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए 30 बच्चों के अलावा कर्मचारी मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने वाले पत्रकारों में श्री प्रवीण दुबे जी,मैनेजिंग एडिटर IBC-24 श्री प्रवीण दुबे,श्री धनंजय प्रताप सिंह,स्टेट ब्यूरो चीफ नवदुनिया,श्री वैभव श्रीधर,नवदुनिया,श्री अनूप दुबोलिया जी,दैनिक भास्कर, श्री संजय दुबे जी,दैनिक भास्कर,श्री मृगेंद्र सिंह जी,चीफ़ एडीटर दैनिक पब्लिक वाणी,श्री हरिचरण यादव, पत्रिका,श्री चरण सिंह चौहान,सच एक्सप्रेस,श्री वीरेन्द्र शर्मा जी, श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत,राज एक्सप्रेस को सम्मानित किया गया।*
*फ़ाइलों पर उत्कृष्ट टीप लिखने वाले 10 मंत्रालयीन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।17 वर्ष से मंत्रालय के सामने महीने के प्रथम कार्य दिवस पर वंदे मातरम गायन करने वाली टीम की श्रीमती फरहत, श्रीमती प्रतिभा डोलस एवं श्रीमती सीमा कुंभारे को सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 में मंत्रालय में लगी आग को अपने को ख़तरे में डालकर बुझाने वाले 06 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।*
*वर्ष 2019 में शासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु सुशील चंद्र वर्मा पुरस्कार हेतु चयनित 10 कर्मचारियों को भी संघ द्वारा सम्मानित किया गया।*
*उत्कृष्ट लेखन कर स्वयं की पुस्तकें प्रकाशित करा चुके दो मंत्रालयीन कर्मचारियों श्री ओपी शर्मा एवं श्रीमती कविता शिरोले को भी सम्मानित किया गया*
*पदक जीतने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ी तथा कोच श्री मनोज गुप्ता, तैराकी और श्रीमती जागृति पटेल, जूडो-कराटे को भी सम्मानित किया गया।*
*उपमुख्यमंत्री जी ने अपने उदबोधन में इस तरह के कल्याणकारी कार्यक्रमों खास तौर पर फ़ाइलों पर उत्कृष्ट टीप लिखने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने की सराहना की तथा इसे सामयिक आवश्यकता निरूपित किया।*
*कार्यक्रम का संचालन संघ के पदाधिकारी श्री आशीष सोनी ने किया।*
*कार्यक्रम में राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री अशोक शर्मा तथा कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष श्री अशोक पांडे, मंत्रालय के रजिस्ट्रार श्री मनोज श्रीवास्तव जी, भारतीय स्टेट बैंक वल्लभ भवन शाखा की शाखा प्रबंधक श्रीमती कविता बारंगे भी उपस्थित हुए।*
*कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के संरक्षक श्री राजेश कौल, श्री भगवान सिंह यादव तथा अन्य पदाधिकारी श्री राजकुमार पटेल, श्री आलोक वर्मा, श्री संतोष बड़ोदिया, श्री ठाकुरदास प्रजापति,श्रीमती साधना मिश्रा, श्री सतीश शर्मा, श्री हरिशरण द्विवेदी, श्री दयानंद उपाध्याय, श्री मतीन खान,श्रीमती दीप्ति बच्चानी, श्री दिलीप सोनी, श्री प्रियंक श्रीवास्तव, श्री प्रहलाद उईके, श्रीमती चंदा सल्लाम,श्री श्याम बिहारी दुबे,सुश्री नीलेश पटवा, श्री विकास नोरंग,श्री मंगल सोनवाने, श्री हरीश बाथम, श्री बादामी लाल,श्री विष्णु नाथानी, श्री विक्रम बाथम का अथक परिश्रम रहा।*
*राजकुमार पटेल,कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रवक्ता*
*मंत्रालय सेवा अधिकारी/कर्मचारी संघ*
