Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते एक को किया गिरफ्तार

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में नशा माफियाओं पर गुना पुलिस का लगातार प्रहार*



फतेहगढ़ थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते एक को किया गिरफ्तार


*75 हजार रुपये मूल्य का गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल जप्त*  


               गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल द्वारा गुना जिले को नशा मुक्त जिला बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इनमें संलिप्‍त माफियाओं के विरूद्ध निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए जा रहे हैं । इन निर्देशों के पालन में गुना पुलिस द्वारा जिलेभर में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार प्रहार करते हुए ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रहीं हैं ।


                इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्‍ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए  अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया गया है ।                   


               उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 के प्रातः फतेहगढ़ थाना पुलिस की रात्रि गश्त टीम को डोबरा रोड पर फतेहगढ गौशाला के पास झिरी तरफ से एक इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल आती दिखी, जिसे पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया परंतु चालक द्वारा साइकिल को न रोकते हुए घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा, जिससे उसके किसी अवैध क्रियाकलाप में संलिप्त होने के संदेह होने पर पुलिस फोर्स द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, उक्त ट्राई साइकिल को एक दिव्यांग व्यक्ति चला रहा था । पूछताछ पर जिसने अपना नाम रामनिवास पुत्र प्रेमलाल लोधा उम्र 35 साल निवासी ग्राम बावडीखेडा थाना फतेहगढ जिला गुना का होना बताया एवं जिसके पुलिस को देखकर इस तरह भागने से संदेह के आधार पर उसकी साइकिल की डिग्गी की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें रखे बैग से 3.110 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद  हुआ । आरोपी से बरामद गांजा अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल कीमती लगभग 25 हजार रुपये सहित कुल 01 लाख रुपये का मसरुका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 60/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में प्रारंभ की गई है ।


               नशे के विरूद्ध फतेहगढ थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि दिलीप सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक बृजमोहन, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक गोविन्द, आरक्षक सुनील कुमार, आरक्षक मनोज धाकड, महिला आरक्षक क्रांति व महिला आरक्षक आकांक्षा एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.