Type Here to Get Search Results !

केंट थाना पुलिस ने भरण-पोषण के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 *गुना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुना पुलिस का वारंटी धरपकड़ अभियान लगातार जारी*



केंट थाना पुलिस ने भरण-पोषण के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार


  गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस द्वारा माननीय कुटुम्बि न्याेयालय इंदौर के भरण-पोषण के एक प्रकरण में फरार चल रहे स्थाटई वारंटी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है । 


        उल्लेाखनीय है कि आरोपी राजकुमार पुत्र भूपत सिंह रघुवंशी निवासी ग्राम बेंहटाघाट के विरूद्ध उसकी पत्नि की ओर से माननीय कुटुम्बप न्या यालय गुना में भरण-पोषण हेतु प्रकरण दाखिल कराया था, जिसमें माननीय न्याटयालय इंदौर द्वारा राजकुमार रघुवंशी को अपनी पत्नि के लिये भरण-पोषण हेतु राशि निर्धारित की गई थी, लेकिन राजकुमार रघुवंशी की ओर से भरण पोषण की राशि अदा नहीं किये जाने पर भरण पोषण की कुल राशि 4,08,000/-रूपये आदायगी हेतु माननीय कुटुम्बी न्या यालय इंदौर से न्याियालयीन प्रकरण क्रमांक 844/20 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 18 जुलाई 2024 को स्था ई वारंट जारी किया गया था । कैंट थाना पुलिस द्वारा वारंटी राजकुमार रघुवंशी की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त  सूचना पर त्व रित एवं प्रभावी कार्यवाही कर भरण-पोषण के उक्त  प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी राजकुमार पुत्र भूपत सिंह रघुवंशी निवासी ग्राम बेंहटाघाट   को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।   


  कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि गिर्राज जाटव, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, आरक्षक ऋषभ शर्मा एवं आरक्षक जितेन्द्र मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.