संयुक्त कलेक्टर श्री महेश कुमार बमन्हा सेवानिवृत्त, सुश्री महिमा चौधरी को सौंपा गया आरोन एसडीएम का प्रभार
गुना
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री महेश कुमार बमन्हा, संयुक्त कलेक्टर, जिला गुना को दिनांक 31 मार्च 2026 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त कर दिया गया है। उनके सेवानिवृत्त होने के पश्चात जिले में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक प्रभार परिवर्तन किए गए हैं।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा जारी आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग आरोन का प्रभार सुश्री महिमा चौधरी, डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षा), जिला गुना को सौंपा गया है। आदेश में उल्लेखित किया गया है कि सुश्री चौधरी उपखंड मजिस्ट्रेट, अनुभाग आरोन से संबंधित दाण्डिक प्रकरणों में प्रतिवेदक अधिकारी के रूप में प्रकरण तैयार कर अंतिम निराकरण हेतु उपखंड मजिस्ट्रेट राघौगढ़ को प्रेषित करेंगी।
इसके अतिरिक्त, डिप्टी कलेक्टर गुना सुश्री चौधरी के प्रभार की समस्त शाखाओं का प्रभार डॉ. संजीव खेमरिया, संयुक्त कलेक्टर, कलेक्टर कार्यालय गुना को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ सौंपे जाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
