*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस की अपराधियों पर निरंतर कार्यवाही*
नानाखेड़ी मंडी में फायर कर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की सख्त कार्यवाही
*पूछताछ में आरोपी से और एक पिस्टल व राउंड बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर और सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा नानाखेडी मंडी में व्यापारी पर पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमले के मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी से और एक पिस्टल व राउण्ड बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 09 अप्रैल 2026 को नानाखेड़ी मंडी में गल्ला व्यापारी संजीव जैन निवासी राधा कालोनी पर आरोपी छोटू बैरागी ने जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किए थे । इस घटना पर से कैंट थाने में आरोपी छोटू बैरागी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 228/26 धारा 109(1) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था । प्रकरण में पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी छोटू बैरागी को गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं राउण्ड जप्त किया गया था और आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया था ।
आरोपी से जप्त पिस्टल के अन्य स्त्रोत के संबंध पूछताछ हेतु माननीय न्यायालय से उसे पुलिस रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने और एक लोडेड पिस्टल विलोनिया गांव के पास छिपाकर रखना और जिसे कमलापुर निवासी अरविन्द कटारिया से खरीदना बताया । इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी छोटू बैरागी की निशादेही से एक पिस्टल व एक जिंदा राउण्ड बरामद कर आरोपी छोटू बैरागी एवं अरिवन्द कटारिया के विरूद्ध केंट थाने में पृथक से अप.क्र. 255/26 धारा 25(1-A) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है । पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी अरविन्द कटारिया की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर अन्य खुलाशे किए जाऐंगे ।
कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक शुभम रघुवंशी एवं आरक्षक अभिनेष रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।
