राघौगढ़ टैंकर पार्किंग में “राघौजी प्याऊ” का शुभारंभ
राघौगढ़ - राघौगढ़ नगर में जनसेवा की एक सराहनीय पहल के तहत टैंकर पार्किंग संचालक असपाक खान द्वारा “राघौजी प्याऊ” का शुभारंभ कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र लाहोटी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल वत्स रहे।
टेकर पार्किंग संचालक असपाक खान द्वारा आम जनता और राहगीरों के लिए शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।
भीषण गर्मी के इस दौर में यह प्याऊ लोगों के लिए राहत का एक बड़ा सहारा बनेगा। यह सेवा 24 घंटे, 365 दिन निरंतर जनहित में समर्पित रहेगी, जिससे हर जरूरतमंद को बिना किसी परेशानी के पानी मिल सके। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष रामस्वरूप मीणा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष असपाक मंसूरी,पार्षद अशोक मीणा,पार्षद चंदू बुनकर,पार्षद प्रतिनिधि श्रीलाल कुशवाह, पार्षद महाराज सिंह,राघौगढ़ मुस्लिम समाज अध्यक्ष ताहिर खान,एनएसयूआई अध्यक्ष प्रशांत मेर, बिरजू मेर, आजाद प्रेस मीडिया एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र वीलरवान, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीपक वीलर वान, हलीम खान, नासिर खान राईन सब्जी मंडी, हनीफ खान ठेकेदार, लाल सिंह मीणा ठेकेदार, शाहिद पठान एवं सभी आमजन की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
यह नेक कार्य इंसानियत, खिदमत और समाज सेवा की एक बेहतरीन मिसाल है।




