अवैध आतिशबाजी भंडारण एवं बिक्रय के विरूद्ध म्याना थाना पुलिस की सख्त कार्यवाही
*अवैध आतिशबाजी सहित आरोपी किया गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अतिशबाजी के अवैध निर्माण और रहबासी इलाकों में आतिशबाजी भंडारण करने वालों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में जिले के म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री (पटाखे) भंडारण कर बिक्रय किए जाने की सूचना पर तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए 10,000 मूल्य के पटाखे बरामद कर आरोपी के विरूद्ध सख्त और वैधानिक कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 28 अप्रैल 2026 को म्याना थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टकनेरा रोड, गुरवाईखेड़ा तिराहे के पास एक खेत की टपरिया में एक व्यक्ति अवैध रूप से आतिशबाजी सामग्री रखे हुए है । सूचना की तस्दीक हेतु म्याना थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो जहां एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम रहीश खान पुत्र अजमेरी खान (उम्र 48 वर्ष), निवासी साढ़ोरा जिला अशोकनगर, हाल निवासी जैन कॉलोनी बदरवास जिला शिवपुरी का बताया । मौके पर तलाशी के दौरान काफी मात्रा में देशी-विदेशी पटाके बरामद हुऐ । जब रहीश खांन से उक्त विस्फोटक सामग्री रखने एवं विक्रय हेतु लाइसेंस के संबंध में पूछा गया, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका । आरोपी द्वारा बिना लाइसेंस विस्फोटक सामग्री रखने पर उसके कब्जे से करीब 10,000 मूल्य की आतिशबाजी विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 100/26, विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
अवैध विस्फोटक भंडारण के विरूद्ध म्याना थाना पुलिस की इस प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक राजेन्द्र गौंड, प्रधान आरक्षक प्रदीप रघुवंशी, आरक्षक देवेंद्र जाटव, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक पवन कुशवाह, आरक्षक देवदत्त वर्मा एवं आरक्षक अमन चौमा की सराहनीय भूमिका रही है ।
