जामनेर थाना पुलिस ने एक्सीडेंट के एक प्रकरण में जारी दो वारंटो में फरार वारंटियों को जेल पहुंचाया
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय व प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दिकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा और उनकी टीम द्वारा एक्सीडेंट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार दो स्थाई वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
गौरतलब है कि वर्ष 2020 में आरोपीगण जगदीश एवं रंजीत भील पुत्रगण लक्ष्मण भील निवासी गणग्राम नारायणपुरी जिला विदिशा के विरूद्ध जामनेर थाने में एक्सीडेंट का अप.क्र. 90/20 धारा 279, 337 भादवि एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 5/180, 3/181, 146/196 के तहत अपराध दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपियों के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय राघौगढ़ से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 312/20 में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग दो स्थाई वारंट जारी हुए थे । पुलिस द्वारा वारंटियों की निरंतर जलाश की गई और जिनकी तलाश के क्रम में गत दिनांक 27 अप्रैल 2026 को वारंटियों के संबंध में जानकारी मिलने पर जामनेर थाना पुलिस ने विधिवत कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी जगदीश पुत्र लक्ष्मण भील उम्र 33 साल एवं रंजीत पुत्र लक्ष्मण भील उम्र 30 साल निवासीगण ग्राम नारायणपुरी थाना उनारसीकला जिला विदिशा को गिरफ्तार किया गया एवं बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है ।
जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र मीना, प्रधान आरक्षक धीरज परिहार एवं आरक्षक सुनील रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।
