Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थाना पुलिस ने मोटर साइकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते नशा तस्कर किया गिरफ्तार

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में नशा माफियाओं पर गुना पुलिस का लगातार प्रहार*



फतेहगढ़ थाना पुलिस ने मोटर साइकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते नशा तस्कर किया गिरफ्तार


*01 लाख मूल्य का गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मो.सा. कीमती 75 हजार रुपये सहित कुल 1.75 लाख रुपये का मशरुका जप्त*    


               गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल द्वारा गुना जिले को नशा मुक्त जिला बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इनमें संलिप्‍त माफियाओं के विरूद्ध निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए जा रहे हैं । इन निर्देशों के पालन में गुना पुलिस द्वारा जिलेभर में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार प्रहार करते हुए ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रहीं हैं ।


                इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्‍ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा  वाहन चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए नशा तस्कर को गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से 4.070 किलोग्राम गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जप्त किया गया है ।               


               उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 06 अप्रैल 2026 की शाम फतेहगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा थानांतर्गत फतेहगढ-नाहरगढ रोड, निवेरी गांव के कच्चे रास्ते की पुलिया पर वाहन चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान नाहरगढ तरफ से टीव्हीएस रेडियोन मोटर सायकिल क्रमांक MP08 MY 9005 आती दिखी, जिसके चालक ने पुलिस को देखते ही मोटर सायकिल को भगाने का प्रयास किया, जिससे उसके किसी अवैध क्रियाकलाप में संलिप्त होने के संदेह होने पर पुलिस फोर्स द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ पर जिसने अपना नाम कल्लू पुत्र बादाम सिंह राजपूत उम्र 31 साल निवासी ग्राम खडेला थाना बमोरी का होना बताया एवं पुलिस को देखकर इस तरह भागने से संदेह के आधार पर जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे में मिले प्लास्टिक के कट्टे से 4.070 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । आरोपी से बरामद गांजा अनुमानित कीमत 01 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती लगभग 75 हजार रुपये सहित कुल 1.75 लाख रुपये का मसरुका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 61/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में प्रारंभ की गई है । आरोपी के गांजा तस्करी से जुड़े अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है ।


               नशे के विरूद्ध फतेहगढ थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि दिलीप सिंह रघुवंशी, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक बृजमोहन, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक गोविन्द, महिला आरक्षक क्रांति व महिला आरक्षक आकांक्षा एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.