Type Here to Get Search Results !

युवा कांग्रेस ने वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

 युवा कांग्रेस ने वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन।



लोकतान्त्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए वीरांगना झलकारी बाई का आत्मसात करें........ सुरेन्द्र चौधरी 


सागर / 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की मुख्य उपस्थिति में उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया में किया गया।श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत में उपस्थितजनों ने पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पूण्य स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि अदम्य साहस और अद्वितीय वीरता की प्रतिमूर्ति झलकारी बाई ने 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई के सेनादल में महत्वपूर्ण नेतृत्व निभाते हुए अपने अद्भुत शौर्य,बुद्धिमत्ता और रणनीति से पराधीनता की बेड़ियों को तोड़ने का प्रेरणादायक संदेश दिया।उनका त्याग,पराक्रम और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण सदैव भारत की हर बेटी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए वीरांगना झलकारी बाई द्वारा किए गए कार्यों को आत्मसात करने की हम सभी को आवश्यकता है।श्रद्धांजलि सभा में मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद बंटी पंथी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष साहित्य पाण्डेय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता मोतीलाल कुर्मी,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा बुन्देला,अंकित ठाकुर,हर्षवर्धन कुर्मी,मदन अहिरवार,कल्याण सिंह, कमलेश्वर पटेल,उमेश कुर्मी, सचिन पटेरिया,इंजी. सत्यम सिंह चौधरी,कल्याण अहिरवार,बाबू प्रजापति, बसंत सेन,संकेत पटेल, रोहित कुर्मी,पंकज कुर्मी आदि मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.