Type Here to Get Search Results !

यातायात पुलिस की ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्यवाही

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में यातायात नियमों के पालन हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*



यातायात पुलिस की ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्यवाही


                 पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा आमजन को विभिन्न माध्यमों से यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है, इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी ट्रैफिक श्री मुकेश कुमार दीक्षित के सतत पर्यवेक्षण में, टीआई ट्रैफिक श्री अजय प्रताप सिंह द्वारा ट्रैफिक अमले के साथ ओवरलोडिंग करने वाले माल वाहनों के विरुद्ध विशेष कार्यवाही की गई ।


               इस अभियान के दौरान सामरसिंघा मंडी गेट के बाहर ओल्ड एबी रोड पर 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं, जिनमें मॉडिफाइड ट्रॉलियों में लगभग 200-250 क्विंटल अनाज भरकर परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान चालक modified ट्रॉली का वैध पंजीयन प्रस्तुत नहीं कर सके तथा वाहन निर्धारित सीमा से अत्यधिक ओवरलोड पाए गए, जो न केवल नियमों का खुला उल्लंघन है बल्कि आमजन के जीवन को गंभीर खतरे में डालने वाला कृत्य भी है ।


 


ऐसे ओवरलोड एवं अवैध रूप से modified वाहन सड़क पर किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 (खतरनाक तरीके से वाहन चलाना) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में सख्त कार्यवाही करते हुए उक्त वाहनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


               यातायात पुलिस द्वारा समस्त व्यापारियों एवं वाहन चालकों से विनम्र अपील की गई है कि थोड़े से लाभ के लिए इस प्रकार का जोखिमपूर्ण कार्य न करें । यह केवल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि किसी के परिवार की खुशियां छीन लेने जैसा अपराध बन सकता है। एक वर्ष पूर्व इसी प्रकार की ओवरलोड ट्रॉली के कारण मंडी रोड पर एक निर्दोष महिला की असमय मृत्यु हो चुकी है—वह घटना आज भी एक पीड़ा और चेतावनी के रूप में हमारे सामने है ।


               आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि ऐसी गलतियों को दोहराएंगे नहीं और सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करेंगे। आपकी एक छोटी सी सावधानी कई अनमोल जिंदगियों को बचा सकती है । गुना पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा, सेवा और सहयोग के लिए तत्पर एवं प्रतिबद्ध है ।


ट्रैफिक पुलिस गुना – आपकी सेवा में सदैव तत्पर, सुरक्षा और संकल्प ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.