Type Here to Get Search Results !

बमोरी थाना पुलिस की बड़ी सफलता, क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टे के 02 संगठित गिरोह का पर्दाफास

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले जुआरियों-सटोरियों पर गुना पुलिस का लगातार प्रहार*



बमोरी थाना पुलिस की बड़ी सफलता, क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टे के 02 संगठित गिरोह का पर्दाफास


*गिरोह में शामिल 11 सदस्यों पर सख्त कार्यवाही, 02 गिरफ्तार*


*सटोरियों से दो मोबाईल एवं 1,100/- रुपये नकदी बरामद*


             गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, अवैध नशीले पदार्थ सहित सभी प्रकार की अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों के पालन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, कारोबारियों, तस्‍करों आदि पर निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले और दो संगठित गिरोह का पर्दाफास करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।


                 उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 11 अप्रैल 2026 की रात्रि में बमौरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति माताजी के मंदिर के पास पाटन रोड, विशनवाडा ऑनलाईन सट्टा खिला रहा हैं । सूचना की तस्दीक हेतु बमोरी थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही वहां से भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस फोर्स द्वारा पकड लिया गया । पूछताछ पर जिसने अपना नाम कमल पुत्र घनश्याम धाकड उम्र 38 साल निवासी ग्राम विशनावाडा थाना बमोरी का होना बताया । आरोपी के कब्जे से मिले मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने से संबंधित वेबसाइट एवं एप्लीकेशन (1ex99.in) संचालित होना पाया गया । पूछताछ में आरोपी ने एक संगठित गिरोह का सदस्य होकर उनके विभिन्न आईडी बनाकर लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलाना एवं गिरोह में अन्य 02 लोगों का शामिल होना बताया । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल एवं 800/- रुपये नकदी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं सट्टे के अवैध कारोबार में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध बमौरी थाने में अप.क्र. 79/26 धारा 4(a) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है ।  


               इसी प्रकार एक दिनांक 11 अप्रैल 2026 की रात्रि में ही पाटन रोड विशनवाडा में ऑनलाइन सट्टा खिला रहे व्यक्ति प्रकाश पुत्र भगवान लाल धाकड उम्र 35 साल निवासी ग्राम विशनवाडा थाना बमोरी को गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से एक मोबाइल व 300 रुपये जप्त किए गए । आरोपी के कब्जे से मिले मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने से संबंधित वेबसाइट एवं एप्लीकेशन (1ex99.in) खुली पाई गई । पूछताछ में आरोपी ने एक संगठित गिरोह का सदस्य होकर उनके विभिन्न आईडी बनाकर लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलाना एवं गिरोह में अन्य 07 लोगों का शामिल होना बताया । सट्टे के अवैध कारोबार में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध बमौरी थाने में अप.क्र. 80/26 धारा 4(a) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है ।  


               ऑनलाईन सट्टे के विरुद्ध गुना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में बमोरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, उपनिरीक्षक बुन्देल सुनेरिया, सउनि मोकम सिंह, आरक्षक रवि गुर्जर, आरक्षक महेन्द्र पटेलिया, आरक्षक संजय जाट एवं आरक्षक गुलाब सिंह का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.