Type Here to Get Search Results !

चोरी के मामले में पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी मधुसूदनगढ थाना पुलिस की गिरफ्त में

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में  गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*



चोरी के मामले में पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी मधुसूदनगढ थाना पुलिस की गिरफ्त में


          गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा बाईक चोरी के मामले में तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले में पुलिस कस्टडी से फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है ।

               उल्लेखनीय है कि मधुसूदनगढ़ थाने के अपराध क्रमांक 42/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार आरोपी दिनेश पुत्र मेहरबान भील निवासी ग्राम लक्ष्मणपुरा, दिनांक 03 अप्रैल 2026 को पुलिस हिरासत से फरार हो गया था । उक्त घटना पर मधुसूदनगढ़ थाने में आरोपी दिनेश भील के विरुद्ध प्रथक से अपराध क्रमांक 47/26 धारा 262 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने चोरी के मामले में पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए । निर्देशानुसार मधुसूदनगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश में सक्रियता से जुट गए और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिसकी तलाश में सघन दबिशें दी गई । जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोनों प्रकरणों में फरार आरोपी दिनेश पुत्र मेहरबान भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम लक्ष्मणपुरा थाना जामनेर को ग्राम कांठी से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया है ।


               मधुसूदनगढ थाना पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, उपनिरीक्षक पंजाब सिंह, उपनिरीक्षक महेश सिकरवार, सउनि अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पाल, प्रधान आरक्षक संदीप खटीक, आरक्षक पुष्पेन्द्र जाट, आरक्षक संजीव रघुवंशी, आरक्षक अंकित चतुर्वेदी, आरक्षक देव सिकरवार, आरक्षक अजय रघुवंशी, आरक्षक अजय कंषाना, आरक्षक शैलेन्द्र गुर्जर, आरक्षक रामनिवास गुर्जर, एवं महिला आरक्षक हेमा चंदेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.