*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस का सतत जारी है वारंटी धरपकड़ अभियान*
केंट थाना पुलिस ने धोखाधडी के करीब तीन साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटिया की गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा धोखाधडी के करीब तीन साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटिया को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में आरोपिया रानी बाई पत्नि प्रहलाद शिल्पकार, निवासी लहिया कालोनी इंदौर के विरुद्ध केंट थाने में अपराध क्रमांक 675/22 धारा 420 भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपिया के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 17/23 में आरोपिया के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था । उक्त प्रकरण में फरार चल रही वारंटिया की कैंट थाना पुलिस द्वारा निरंतर तलाश की जा रही थी । जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए स्थाई वारंटी रानी बाई पत्नि प्रहलाद शिल्पकार उम्र 45 साल निवासी लहिया कालोनी इंदौर को गिरफ्तार किया गया है ।
कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, आरक्षक विकास राजपूत एवं महिला आरक्षक रामकुमारी रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।
