Type Here to Get Search Results !

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नगर पालिका व यातायात पुलिस की संयुक्त मुहिम

 अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नगर पालिका व यातायात पुलिस की संयुक्त मुहिम


गुना, 


नगर पालिका गुना एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जय स्तंभ चौराहे से लेकर बजरंगगढ़ रोड स्थित फ्लाईओवर तक की गई, जहां सड़क पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की गई।


अभियान के दौरान दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए प्रभावी चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका टीम ने करीब 8000 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही, फ्लाईओवर पर आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रही सामग्री को जब्त कर संबंधितों के चालान बनाए गए। टीम ने मौके पर मौजूद सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


इस कार्रवाई में नगर पालिका उपयंत्री सुनील कुमार जैन, शकील खान, अतिक्रमण दस्ता प्रभारी अमित आर्य, बृजमोहन खरे, शोभित जादौन तथा यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.