Type Here to Get Search Results !

जनसहभागिता से सशक्त हुआ जल संरक्षण, गोचा नदी पर बोरी बंधान कार्य सफलतापूर्वक संपन्न

 जनसहभागिता से सशक्त हुआ जल संरक्षण, गोचा नदी पर बोरी बंधान कार्य सफलतापूर्वक संपन्न


‎‎गुना                                                       

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत राघौगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरवास के ग्राम में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गोचा नदी पर बने स्टॉप डैम पर बोरी बंधान का कार्य किया गया। यह कार्य प्रशासन एवं ग्रामीणों के संयुक्त सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एसडीएम श्री अमित सोनी एवं सीईओ जनपद श्री गौरीशंकर राजपूत की उपस्थिति में ग्रामीणों से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के महत्व पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रयासों से वर्षा जल का संचयन बढ़ेगा तथा क्षेत्र में जल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया। इस मौके पर सहायक यंत्री श्री आर.एस. परिहार, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं जीआरएस सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहें और ऐसे अभियानों में निरंतर भागीदारी निभाएं, जिससे क्षेत्र में जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.