Type Here to Get Search Results !

गुनावासियों से पीएनजी अपनाने की अपील, घरेलू गैस उपलब्धता सुनिश्चित करने की पहल

 गुनावासियों से पीएनजी अपनाने की अपील, घरेलू गैस उपलब्धता सुनिश्चित करने की पहल


गुना 

वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए घरेलू गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु गुना के नागरिकों से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) अपनाने का आग्रह किया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अवधेश पाण्डेय ने बताया कि शहर के जिन क्षेत्रों में पीएनजी गैस पाइपलाइन का विस्तार किया जा चुका है। उन सोसायटियों एवं कॉलोनियों में पीएनजी सुविधा उपलब्ध है (गैसीफाइड एरिया), वहां के सभी रहवासियों से अपील की गई है कि वे शीघ्र ही एलपीजी गैस से पीएनजी में स्थानांतरित हो जाएं, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

श्री पाण्डेय ने यह भी जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को 90 दिनों के भीतर अपने घरेलू एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। इस अवधि में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर पीएनजी कनेक्शन प्राप्त किया जा सकता है।

पीएनजी गैस के प्रमुख लाभ - पर्यावरण के अनुकूल एवं प्राकृतिक गैस, सुविधाजनक – न बुकिंग की आवश्यकता, न सिलेंडर उठाने-रखने की परेशानी, किफायती – एलपीजी की तुलना में सस्ती, उपयोग के अनुसार बिल, 24x7 निरंतर आपूर्ति, सुरक्षित – पाइपलाइन से सप्लाई, स्टोरेज की आवश्यकता नहीं, हवा से हल्की होने के कारण लीक होने पर जमाव नहीं, साथ ही कंपनी द्वारा 3 सुरक्षा वाल्व उपलब्ध।

कैसे प्राप्त करें कनेक्शन

पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए इच्छुक नागरिक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट, क्यूआर कोड या मोबाइल नंबर 9783840896, 9864919531  पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.