"भविष्य से भेंट" अंतर्गत अपर कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद
गुना
स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम अंतर्गत अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 जाटपुरा गुना में विद्यार्थियों से संवाद किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना एवं उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री जैन ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, नियमित अध्ययन करने एवं अनुशासन का पालन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को सुना तथा उनके समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री (पुस्तकें आदि) वितरित की गईं।
