Type Here to Get Search Results !

सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने आंगनबाडी केंद्रों में किये जा रहे वॉल पेटिंग कार्य का किया निरीक्षण

 सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने आंगनबाडी केंद्रों में किये जा रहे वॉल पेटिंग कार्य का किया निरीक्षण


गुना 

मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे द्वारा आज आंगनबाडी केन्‍द्र नवीन कालोनी बजरंगगढ़ परियोजना गुना ग्रामीण में किये जा रहे वॉल पेटिंग कार्य का निरीक्षण किया। ज्ञात है कि नीति आयोग के वित्‍तीय सहयोग से जिले में 112 आंगनबाडी केंद्रों को आंगनबाडी पाठशाला के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें आंगनबाडी केंद्रों पर बच्‍चों के लिये खिलौने प्रदाय किये जा रहे हैं तथा आंगनबाडी केंद्रों पर वॉल पेंटिग का कार्य भी किया जा रहा है। 

मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा आंगनबाडी केन्‍द्र पर किये जा रहे वॉल पेंटिग में बच्‍चों को आर्कषित किये जाने हेतु चित्रकारी तथा पुताई का कार्य गुणवत्‍ता पूर्ण एवं बच्‍चों के अनुकूल किये जाने हेतु तथा आंगनबाडी केन्‍द्र पर पोषण वाटिका लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।  

निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से सहायक संचालक श्री दिनेश कुमार चंदेल एवं परियोजना अधिकारी गुना ग्रामीण श्रीमती दीपा शर्मा उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.