Type Here to Get Search Results !

सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने "भविष्य से भेंट" अंतर्गत छात्र-छात्राओं से किया संवाद

 सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने "भविष्य से भेंट" अंतर्गत छात्र-छात्राओं से किया संवाद


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश अनुसार आज स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत "भविष्य से भेंट" आयोजन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे ने पत्रकार कॉलोनी जगनपुर स्थित सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे एवं नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

श्री दुबे ने सर्वप्रथम सरस्वती पूजन किया तथा सांदीपनी स्कूल का भ्रमण कर स्थित प्रयोगशालाएं मूलभूत सुविधाओं एवं संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के  बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं विद्यालय गान की सराहना की। तत्पश्चात बच्चों से संवाद करते हुए उनके ज्ञान को परखा तथा गणित, रसायन, भौतिकी जैसे विषयों को सरलता से पढ़ने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। 

सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे द्वारा किसी भी पाठ को शीघ्रता से पढ़ने तथा आसानी से याद करने के लिए भी नवाचारी तरीके बताए गए एवं भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बच्चों को शुभकामनाएं भी दीं। श्री दुबे द्वारा विद्यालय के बच्चों को अपनी ओर से उपहार भी वितरित किए गए। अंत में प्राचार्य श्री आशीष टांटिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.