Type Here to Get Search Results !

प्रशासनिक आदेश की अवहेलना पर बजरंगगढ़ थाना पुलिस की सख्त कार्यवाही

 *जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार*



प्रशासनिक आदेश की अवहेलना पर बजरंगगढ़ थाना पुलिस की सख्त कार्यवाही


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर सक्रिय और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है ।


               बजरंगगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला बदर बदमाश विनोद केवट निवासी नवीन कॉलोनी बजरंगगढ़ प्रतिबंधित अवधि में भी अवैध रूप से गुना जिले की सीमा  प्रवेश कर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नियत से बीसभुजा देवी मंदिर के पास खेतों तरफ घूम रहा है । इस सूचना के मिलते ही बदमाश की धरपकड़ हेतु पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा तत्काल बीसभुजा मंदिर के पास मुखिबर की बताई जगह पर पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर की बताए हुलिए का एक व्यक्ति घूमता हुआ दिखा, जो पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा, परंतु मुस्तैद पुलिस फोर्स द्वारा उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम विनोद केवट पुत्र खुशाल सिंह केवट (उम्र 38 वर्ष), निवासी नवीन कॉलोनी बजरंगगढ़ जिला गुना का होना बताया ।


               गौरतलब है कि आरोपी विनोद केवट पुत्र खुशाल सिंह केवट (उम्र 38 वर्ष), निवासी नवीन कॉलोनी बजरंगगढ़ आदतन अपराधी है, जिसकी आपराधिक गतिविधयों पर अंकुश लगाए जाने के लिए, जिसे गुना जिला दण्डाधिकारी महोदय द्वारा अपने आदेश दिनांक 16 फरवरी 2026 के तहत जिला गुना एवं उससे लगे सीमावर्ती जिला शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा एवं भोपाल की सीमाओं से 06 माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया था । इसके बावजूद आरोपी के प्रशासनिक आदेश की अवहेलना कर प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना किसी पूर्व सूचना या किसी प्रकार की अनुमति लिये बिना पाये जाने पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया एवं जिसके विरूद्ध बजरंगगढ़ थाने में अप.क्र. 43/26, मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । 


               पुलिस की इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक मुकेश पारासर, प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत, आरक्षक मुकेश वर्मा, आरक्षक अभयराज रघुवंशी, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आरक्षक आरिफ खान तथा साइबर सेल से आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक आदित्य कौरव एवं आरक्षक भूपेंद्र खटीक का उल्लेखनीय योगदान रहा है ।


               गुना पुलिस की इस सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही से स्पष्ट है कि प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.