Type Here to Get Search Results !

श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज राजेंद्र से कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने की भेंट

 श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज राजेंद्र से कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने की भेंट


गुना 

मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज राजेंद्र आज अल्प प्रवास पर गुना पधारे। इस दौरान उन्होंने जिज्‍जी की पंचायत रेस्टोरेंट में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, अनुविभागीय अधिकारी (बीनागंज/चांचौड़ा) श्री रवि मालवीय तथा श्रम पदाधिकारी जिला गुना श्री आशीष तिवारी से भेंट की।

बैठक के दौरान विमुक्त कराए गए बंधक श्रमिकों के पुनर्वास संबंधी कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर श्री कन्‍याल द्वारा अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन द्वारा बंधक श्रमिकों को लगातार मुक्त कराकर उन्हें आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है तथा उनके पुनर्वास हेतु शिवपुरी स्थित "अपना घर आश्रम" में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज राजेंद्र द्वारा इस कार्य पर संतुष्टि व्यक्त की गई तथा निर्देशित किया गया कि भविष्य में भी इसी प्रकार सतत प्रयास जारी रखे जाएं, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभ मिल सके। अंत में उन्होंने जिज्‍जी की पंचायत रेस्टोरेंट, जो कि स्वसहायता समूह द्वारा संचालित है, की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.