Type Here to Get Search Results !

कौशल विकास को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

 कौशल विकास को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित



युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने पर जोर


‎गुना 


कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित प्राचार्य आईटीआई गुना सुश्री श्वेता कुशवाह सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान प्राचार्य आईटीआई गुना सुश्री श्वेता कुशवाह ने पीपीटी के माध्यम से आईटीआई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, कोपा, स्टेनोग्राफर (हिंदी) सहित विभिन्न ट्रेड संचालित हैं। आईटीआई करने के बाद युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, उच्च शिक्षा, स्वरोजगार तथा प्लेसमेंट के अनेक अवसर उपलब्ध होते हैंl

 


उन्होंने आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी mpiticounseling.co.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के लिए आठवीं एवं दसवीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र आवश्यक होंगे। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7747059503 पर संपर्क किया जा सकता है।


बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि वर्तमान समय कौशल का युग है। यदि किसी व्यक्ति के पास कोई हुनर है, तो उसके लिए रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने युवाओं से स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देने की अपील की।


साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से ऋण प्राप्त कर युवा स्वयं का रोजगार या व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.