पुलिस लाइन गुना में महिला कर्मचारियों के लिए शौर्य दल एवं शौर्य दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
*महिला सुरक्षा सुदृढ़ीकरण हेतु मास्टर ट्रेनर तैयार करने की पहल*
किशोर न्याय समीति, उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार जिले में महिला पुलिस कर्मियों एवं शौर्य दल के सदस्यों को प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया है, निर्देशानुसार गुना पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन गुना में शौर्य दल एवं शौर्य दीदी के लिए मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों एवं शौर्य दल के सदस्यों को प्रशिक्षित कर उन्हें आगे अन्य लोगों को प्रशिक्षित करने हेतु सक्षम बनाना है ।
कार्यक्रम में महिला आरक्षक निशा शर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया । उल्लेखनीय है कि महिला आरक्षक निशा शर्मा द्वारा 05 दिवसीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण (कोर्स) प्राप्त किया गया है, जिसके आधार पर उन्होंने प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, जागरूकता एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी । प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक दोनों प्रकार की जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें ।
उक्त प्रशिक्षण रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, सूबेदार मोनिका जैन एवं सूबेदार स्मृति दोहारे की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स जिले में प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार अन्य महिला पुलिस कर्मियों एवं शौर्य दल/शौर्य दीदी के सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता और अधिक सुदृढ़ होगी ।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही तथा सभी को इस पहल को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया ।
