Type Here to Get Search Results !

सीईओ जि.पं. श्री दुबे ने किया "कूनो नदी" पर जल संवर्धन अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण

 सीईओ जि.पं. श्री दुबे ने किया "कूनो नदी" पर जल संवर्धन अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण



गुना 


सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे ने आज जिले के गुना ब्लॉक अंतर्गत आने वाली "कूनो नदी" के उद्गम स्थल पर जल संवर्धन अंतर्गत किये जा रहे जीर्णोद्धार संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत द्वारा "कूनो नदी" के उद्गम स्थल जल संवर्धन एवं जीर्णोद्धार संबंधी कार्य गुणवत्ता किये जाने के निर्देश दिये गए। जिनमें "कूनो नदी" पर पुराना कूप है, उसका व्यवस्थित संधारण एवं गहरीकरण कर उसको नवीन स्वरूप में लाने तथा जो जल प्रवाहित होता है उसको नदी तक पहुंचाने हेतु जो कार्य प्रगतिरत हैं, उन्हें समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गए। साथ ही वहां पर जो पूर्व से चबूतरा है, उसे पर रखी मूर्तियों को व्यवस्थित करना एवं ऊपर पहुंच मार्ग के दोनों ओर पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए। 

निरीक्षण के दौरान श्री हेमंत शर्मा सहायक यंत्री, श्री धर्मराज भूरिया उपयंत्री, सरपंच सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.