Type Here to Get Search Results !

जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया "राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस" कार्यक्रम

 जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया "राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस" कार्यक्रम




‎गुना 

जिला पंचायत सभागार गुना में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका क्षितिज लुंबा की अध्यक्षता में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों को गुलाब के फूल एवं पानी के सकोरे भेंटकर किया गया। इसके उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री अभिषेक दुबे द्वारा पंचायती राज दिवस कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए जिले की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत स्तर तक के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका क्षितिज लुंबा द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को पंचायती राज दिवस कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए लगातार अपने काम को आगे बढ़ाने हेतु मेहनत एवं लगन के साथ निरंतर कार्य करते रहने हेतु प्रेरित किया गया। 

कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रभारी अधीक्षक स्थापना शाखा श्री सुरेंद्र संघवी, वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री हनीफ अहमद खान, लेखाधिकारी श्रीमती ऊषा भार्गव, प्रभारी जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास श्री शिवम दीक्षित, जिला परियोजना अधिकारी वाटरशेड श्री महेश शुक्ला, सहा. परियोजना अधिकारी श्रीमती अभिलाषा कोकाटे, श्रीमती शशि शुक्ला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरजीएसए श्री सतीश सैनी,  एसबीएम जिला समन्वयक श्री नरेश श्रीवास्तव, जिला समन्वयक आरजीएसए श्री संदीप मेहरा सहित समस्त जिला पंचायत स्टाफ तथा जनपद एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.