शासकीय पेंशनर संघ राघौगढ़ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राघौगढ़ को दिया गया ज्ञापन
Raghogarh -शासकीय पेंशनर संघ राघौगढ़ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक महोदय राघौगढ़ को पेंशनरों को शासकीय सेवकों से छै माह देरी से दिए गए महंगाई राहत के संबंध में मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश को ज्ञापन सौंपा गया एवं गुना जिले के पेंशनर शिक्षकों को समर्पित अवकाश न दिये जाने संबंधी चर्चा विस्तार से की गई। आदरणीय विधायक महोदय द्वारा मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री जी को पत्र लिखकर उनसे स्वयं इस संबंध में मुलाकात करने का आश्वासन दिया गया। अगली विधानसभा में इन दोनों विषयों पर वह प्रश्न भी उठायेंगे । पेंशनर संघ प्रतिनिधि मंडल ने इस आश्वासन पर आदरणीय बाबा साहब का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में मार्गदर्शक जे पी भार्गव, अध्यक्ष आर बी सिंह परिहार, बलवीर सिंह गुर्जर, नरेंद्र वास्त्री, रमेश चंद्र सैनी, बसंती लाल सेन, प्रमोद श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव,जेपी शिवहरे, फिरोजुद्दीन पाशा, मानसिंह यादव, दयाराम बुनकर, मोहन वैरागी,सत्यवृत साहू आदि साथी उपस्थित रहे।


