Type Here to Get Search Results !

मेडिकल मोबाइल यूनिट ने ग्रामीण क्षेत्रों में दी स्वास्थ्य सेवाएं

 मेडिकल मोबाइल यूनिट ने ग्रामीण क्षेत्रों में दी स्वास्थ्य सेवाएं

‎‎गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में विकासखंड बमोरी अंतर्गत मेडिकल मोबाइल यूनिट तथा सिनर्जी संस्थान की सहयोगी टीम द्वारा सहरिया बस्ती मोहनपुर, नानीपुरा एवं बागोनिया में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सहरिया समुदाय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा विभिन्न रोगों की समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना रहा। शिविर के दौरान टीबी 100 दिवसीय अभियान अंतर्गत 32 मरीजों के एक्स-रे किए गए तथा स्पुटम जांच हेतु सैंपल लिए गए। वहीं 12 व्यक्तियों की सिकल सेल जांच की गई। इसके अलावा 02 गर्भवती महिलाओं (ANC) का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 24 मरीजों का ब्लड प्रेशर और 32 मरीजों की डायबिटीज जांच की गई। जांच के दौरान 2 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। कुल मिलाकर शिविर में 117 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।

स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम में डॉ. राहुल अहिरवार (मेडिकल ऑफिसर), श्री माखन यादव (सीएचओ), श्री रामपाल रघुवंशी (लैब टेक्नीशियन), श्रीमती ममता राजपूत (एएनएम) एवं सुश्री खुशबू बिटोरिया (नर्सिंग ऑफिसर) शामिल रहीं। वहीं सिनर्जी संस्थान की टीम में डॉ. भूपेंद्र बघेल (मेडिकल ऑफिसर), श्री प्रदुम्मन मीना (फार्मासिस्ट) एवं सुश्री रजनी पटेल (नर्सिंग ऑफिसर) ने सेवाएं दीं।

शिविर के सफल संचालन में बीएमओ एवं बीपीएम का विशेष सहयोग रहा। साथ ही आगामी दिनों में ग्राम खैरीखाता, बड़ी बगोनिया, उदयपुरी एवं पगारा में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.