गुना ब्लॉक में आपदा जागरूकता हेतु दीवार लेखन अभियान जारी
गुना
मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद तथा आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल के सहयोग से गुना ब्लॉक अंतर्गत आपदा से पूर्व बचाव एवं जागरूकता के उद्देश्य से दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन को आपदा के प्रति सजग करने के लिए संदेश लिखे जा रहे हैं।
ब्लॉक समन्वयक अमित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम उकावद, बेरखेड़ी, सेधुआ, श्यामपुर, सुमेर, सनवाड़ा, चंदेरा, दस्तोलीघाट, बासखेड़ी, छोटी काठी सहित गुना शहर के वार्ड क्रमांक 18 एवं वार्ड क्रमांक 01 में कार्य किया गया है।
दीवार लेखन के माध्यम से “बाढ़ आए तो ऊंचे स्थान जाएं”, “सामूहिक सहयोग से मिलेगा समाधान”, “मिलकर करें आपदा का सामना” जैसे संदेशों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि आपदा की स्थिति में जनहानि एवं नुकसान को कम किया जा सके।
