Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर द्वारा आदतन अपराधी को किया जिलाबदर

 कलेक्‍टर द्वारा आदतन अपराधी को किया जिलाबदर


गुना 

कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा जिले के 01 आदतन अपराधी को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धाराओं के अंतर्गत 06 माह के लिए जिलाबदर करने के आदेश जारी किए गये हैं।

जारी आदेश अनुसार कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट श्री कन्‍याल ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर आदतन अपराधी सुनील जाटव पुत्र घासीलाल जाटव उम्र 35 साल निवासी ग्राम पगारा थाना कैंट जिला गुना को 06 माह के लिये गुना जिला एवं इससे लगी सीमावर्ती जिले शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल की सीमा से निष्‍कासन संबंधी आदेश पारित किये गये हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.