Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ थाना पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध सतत कार्यवाही

 फतेहगढ थाना पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध सतत कार्यवाही



*80 लीटर अवैध कच्‍ची शराब के साथ नशा तस्कर किया गिरफ्तार*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब माफियाओं एवं तस्‍करों के विरूद्ध निरंतर कठोर और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा आज अवैध शराब के विरूद्ध सतत कार्यवाही करते हुए बीती शाम एक और शराब तस्कर गिरफ्तार किया है ।


               उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 19 अप्रेल 2026 की शाम फतेहगढ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि किशनपुरा गांव की पुलिया के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की तीन केनों में अवैध कच्ची शराब लेकर उसे बेचने के लिए बैठा हुआ है । थाना क्षेत्र में शराब बिक्रय की सूचना को गंभीरता से लेते हुए फतेहगढ थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल किशनपुरा गांव की पुलिया के पास पहुंची, जहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति अपने पास प्लास्टिक की तीन कैनों के साथ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ पर उसने अपना नाम देवेन्द्र पुत्र वहादुर सिंह तोमर 35 साल निवासी ग्राम टकोदिया थाना फतेहगढ जिला गुना का होना बताया । जिसके पास मिली कैनों को चैक करने पर उनमें हाथ भट्टी से बनी कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्‍त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरूद्ध फतेहगढ थाने में अप.क्र. 71/26 धारा 34(2), 49(क) आबकारी एक्‍ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।


               फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप सिंह रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक विकाश भार्गव, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक कुलदीप धाकड, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक सुनील कुमार व महिला आरक्षक क्रांति रघुवंशी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.