Type Here to Get Search Results !

पेंशनर संघ राघौगढ़ द्वारा मासिक बैठक आयोजित

 


Raghogarh - पेंशनर संघ राघौगढ़ द्वारा मासिक बैठक आयोजित की गई,। बैठक में जिन पेंशनर साथियों का जन्मदिन माह अप्रैल में है, उन सदस्यों का पुष्पहार से स्वागत कर उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किए गए। नए सदस्य डॉ ब्रजनारायण कश्यप ने संघ की सदस्यता ग्रहण की संघ के द्वारा उनका आत्मीय सम्मान किया गया।

पेंशनर्स को मंहगाई राहत 3% जो कि जनवरी 2026 से भुगतान का आदेश हुआ है,जबकि शासकीय कर्मचारियों को डीए  01 जुलाई 2025 से दिया गया है एवं उसका भुगतान छै किस्तों में देने के आदेश हुए हैं। इस असमानता के लिए संघ ने असंतोष व्यक्त कर  मुख्यमंत्री जी को विधायक राघौगढ़ एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राघौगढ़ के माध्यम से ज्ञापन देना तय किया गया।

     संघ के अध्यक्ष श्रीआर बी एस परिहार वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह गुर्जर बालमुकुंद वास्त्री उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वास्त्री अब्दुलसफी महेश वर्मा रमेशचन्द सैनी बसन्ती सेन एवं आज के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव सहित संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.