Type Here to Get Search Results !

ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के तीन आरोपी जेल दाखिल

 ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के तीन आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले तीन  आरोपियों को थाना जामुल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार करते हुये वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 05 अप्रैल को थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेदामारा , नहर किनारे मैदान में कुछ व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा (जुआ) खेल रहे हैं। सूचना पर थाना जामुल एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई। मौके पर तीन व्यक्तियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “BET BHAI 9” के माध्यम से IPL क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाते हुये पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा पुलिस से बचने हेतु लगातार स्थान बदलकर क्रेटा कार एवं स्कूटी से घूम-घूमकर सट्टा संचालन किया जा रहा था। मामले में अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 5, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से जप्त मोबाइल फोन के परीक्षण पर लगभग 2,50,000 रूपये से 3,00,000 रूपये तक का ऑनलाइन लेन देन पाया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना जामुल पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपीगण -


डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा उम्र 28 वर्ष निवासी - मठपारा जामुल , कुलेश्वर पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी - खेदामारा जामुल और दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी उम्र 23 वर्ष निवासी - गणेश नगर जामुल , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


जप्त सामाग्री - 


तीन नग मोबाइल फोन (iPhone 14 Pro Max, Motorola एवं अन्य) , एक क्रेटा कार क्रमांक सीजी 07 बीएफ 5311 (कीमत लगभग 3,00,000 रूपये) एवं एक स्कूटी मेस्ट्रो क्रमांक सीजी 07 सीजी 7551 (कीमत लगभग 30,000 रूपये) कुल जप्ती लगभग 4,06,000 रूपये।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों में संलिप्त ना हों तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों में लिप्त पाये जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.