बालिका से अनाचार करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - नाबालिक बालिका को अपहृत कर , शादी का झांसा देकर अनाचार करने के आरोपी को थाना पामगढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने बताया नाबालिक बालिका को आरोपी द्वारा विगत माह 24 जनवरी को शादी करने का झांसा देकर , बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुये थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी करन सिन्हा को पकड़ा गया। जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने एवं शादी का झांसा देकर अनाचार करने का जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2) , 87, 64(2) (एम) बीएनएस 4,6 लैंगिग अपराधों का बालको से संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत कार्यवाही कर थाना पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , उनि कृष्ण कुमार साहू , प्रधान आरक्षक विजय निराला , आरक्षक विनोद मनहर , महिला आरक्षक सविता पटेल थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
करन सिन्हा उम्र 19 वर्ष निवासी - कोनारगढ , थाना - मुलमुला , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।
