Type Here to Get Search Results !

भगवान परशुराम जी त्याग,तप एवं धर्म रक्षा के प्रतीक.......सुरेन्द्र चौधरी

 कांग्रेसजनों ने भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर निकाली गई वाहन रैली का पुष्प वर्षा कर किया आत्मीय स्वागत।



भगवान परशुराम जी त्याग,तप एवं धर्म रक्षा के प्रतीक.......सुरेन्द्र चौधरी


सागर / भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर युवा सर्व ब्राह्मण समाज सागर द्वारा निकाली गई विशाल वाहन रैली का कांग्रेसजनों ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में स्थानीय सदर कबूला पुल के समीप पुष्पवर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने वाहन रैली में शामिल धर्मावलंबियों व जिलें वासियों को भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भगवान परशुराम जी त्याग,तप एवं धर्म रक्षा के प्रतीक हैं।उनका जीवन समाज को सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट के अध्यक्ष पं.रवि उमहिया,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,वरिष्ठ नेता विजय साहू,गुरमीत सिंह इल्ले,मुन्ना विश्वकर्मा, कुंदन जाट,धर्मेन्द्र तोमर, पवन कुमार यादव, सौरभ चौकसे,अबरार सौदागर,केपटन.डी.एस.राजपूत,सत्येंद्र जोशी, शंकर लाल गंगा पारी,अरविंद बाजपेई, रिक्की गुप्ता,आमिर खान,इंजी.सत्यम चौधरी,शिवा राठौर, शिवम तिवारी,तुलसीराम मिश्रा,गंगा राम कैमिया, सत्यभान सेन,पवन राय, शान पठान,आमिर खान, लाल सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.