Type Here to Get Search Results !

पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई: 10 किसानों पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना

पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई: 10 किसानों पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना


गुना, 

जिले में पराली (नरवाई) जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल द्वारा की गई कार्रवाई में 10 अलग-अलग मामलों में संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांचौड़ा क्षेत्र के ग्राम चौपनकलां में संतोष मीना, विनीताबाई मीना, धीरज सिंह, राधेश्‍याम, फूलसिंह, ब्रजनारायण, रघुवीर सिंह तथा शहीद खॉ तथा आरोन क्षेत्र के ग्राम नेव में खुमान सिंह बंजारा एवं भानसिंह द्वारा खेतों में नरवाई जलाने की घटनाएं सामने आईं। इन सभी मामलों में संबंधित कृषकों पर ₹2500-₹2500 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पराली जलाने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है और यह नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे नरवाई न जलाएं और वैकल्पिक उपाय अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.