Type Here to Get Search Results !

अस्पताल में तंबाकू नहीं, नियम तोड़ने पर जुर्माना.

 अस्पताल में तंबाकू नहीं, नियम तोड़ने पर जुर्माना.


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में तंबाकू सेवन करते पाए गए 11 व्यक्तियों पर कुल 850 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वहीं 07 व्यक्तियों द्वारा भविष्य में तंबाकू सेवन न करने की बात कही गई, जिन्हें तंबाकू निषेध परामर्श एवं उपचार हेतु टीसीसी (TCC) केंद्र रेफर किया गया।

कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं द्वारा अपने परिजनों को जुर्माना प्रक्रिया से बचाने का प्रयास किया गया, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों एवं कानून के प्रावधानों की जानकारी दी गई। समझाइश के पश्चात सभी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कुछ व्यक्तियों द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया, किंतु मौके पर उपस्थित टीम द्वारा संयम एवं शांति बनाए रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई पूर्ण की गई।

इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम श्रीमति विनीता सोनी ने बताया कि तंबाकू सेवन व्यक्ति के साथ-साथ परिवार एवं समाज के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर रूप से हानिकारक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति टीसीसी (TCC) केंद्र में उपलब्ध निःशुल्क परामर्श एवं उपचार सुविधाओं का लाभ लें।

उक्त कार्रवाई में नमिता खादीकर, शैलेन्द्र सिंह, रेखा शर्मा, मुरारीलाल, आदिल खान एवं मीनू जाटव का विशेष सहयोग रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.