Type Here to Get Search Results !

नाबालिक बालिका से छेडछाड़ करने का आरोपी जेल दाखिल

 नाबालिक बालिका से छेडछाड़ करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - गलत नियत रखते हुये अकेलेपन का फायदा उठाकर नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने के आरोपी को थाना बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।  

                                                      इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि आरोपी राकेश कुर्रे द्वारा नाबालिक बालिकाओं को गलत नियत रखते हुये अकेलेपन का फायदा उठाकर छेड़छाड़ किया गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी के धारा - 74 बी.एन.एस , 10 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को पकड़ा गया। जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना बलौदा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त  कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा , सउनि रामदुलार साहू , महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को , आरक्षक रज्जू रात्रे , टिकेश्वर राठौर , संदीप सोनंत , संतोष रात्रे , लखेश विश्वकर्मा और महिला आरक्षक रुखमणि निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी -


राकेश कुमार कुर्रे निवासी - परसाभांठा , थाना - बलौदा , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.