खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी, 02 वाहन एवं 02 जेसीबी जब्त
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है। प्रशासन को प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए छापामार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में बमोरी क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध गतिविधि करते पाए जाने से राजस्व दल द्वारा 02 जेसीबी एवं खनिज दल द्वारा 01 ट्रैक्टर लोडर जब्त कर थाना बमोरी एवं गुना म्याना क्षेत्र में 01 डंपर क्रमांक MP07GA0262 द्वारा खनिज गिट्टी का अवैध रूप से रॉयल्टी में उल्लिखित मात्रा से अधिक परिवहन करते हुए पाया गया, जिसे मौके पर जब्त किया गया। जिसे जब्त कर थाना म्याना की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा, प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अमला एवं राजस्व विभाग से नायब तहसील बमोरी श्री जयप्रकाश गौतम व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
