आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका दावा-आपत्ति निराकरण बैठक स्थगित
गुना,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना की अध्यक्षता में दिनांक 20 मई 2026 को आयोजित होने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की दावा-आपत्ति निराकरण संबंधी बैठक अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। उक्त बैठक अब दिनांक 22 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। अन्य निर्धारित बैठकें यथावत आयोजित होंगी।
