Type Here to Get Search Results !

संघर्ष से स्वावलंबन तक : प्रहलाद सिंह के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी

 संघर्ष से स्वावलंबन तक : प्रहलाद सिंह के जीवन में उम्मीद की नई रोशनी


गुना  

गुना जिले की जनसुनवाई एक बार फिर किसी जरूरतमंद के जीवन में नई आशा लेकर आई। तहसील मकसूदनगढ़ निवासी दिव्यांगजन श्री प्रहलाद सिंह लंबे समय से स्वयं का रोजगार शुरू करने की इच्छा रखते थे, लेकिन आर्थिक अभाव उनके सपनों के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ था।

अपनी समस्या और उम्मीद लेकर वे जनसुनवाई में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के समक्ष पहुंचे। कलेक्टर श्री कन्‍याल ने उनकी परिस्थिति को गंभीरता से सुना और संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

सहायता प्राप्त होने के बाद प्रहलाद सिंह के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि अब वे अपने पैरों पर खड़े होकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उनके जीवन को नई दिशा देने वाला संबल है।

यह पहल न केवल दिव्यांगजन के आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा है, बल्कि समाज में यह संदेश भी देती है कि प्रशासन की संवेदनशीलता और सहयोग से जरूरतमंदों के सपनों को नई उड़ान दी जा सकती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.