Type Here to Get Search Results !

जनसुनवाई में सुनी गयी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

 जनसुनवाई में सुनी गयी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश


आवेदकों द्वारा विभिन्‍न समस्‍याओं से संबंधित 315 आवेदन किये गये प्रस्‍तुत


गुना  

शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। आज विभिन्‍न आवेदकों ने जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्‍वास्‍थ्‍य और नामांतरण के आवेदन प्रस्‍तुत किये गये, जिनके निराकरण के निर्देश दिये गये। आज इस दौरान लगभग 315 आवेदन नागरिकों द्वारा प्रस्‍तुत किये गये।


जनसुनवाई में दी 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि

जनसुनवाई में शहनाज पत्नी श्री अब्दुल रसीद निवासी बूढ़े बालाजी द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इसी प्रकार लोकेन्द्र भदौरिया पुत्री श्री लायक सिंह भदौरिया निवासी नानाखेड़ी, गुना द्वारा पुत्री के उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए जाने का मांग की थी। दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने तत्काल रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर चेक प्रदान किए गए।


जनसुनवाई में दिव्यांगजनों को मिली ट्रायसाइकिल

जनसुनवाई में श्री मनोहर सहरिया पुत्र श्री सोमा सहरिया निवासी ग्राम कोंतर तहसील बमोरी एवं श्री अजबसिंह सहरिया पुत्र श्री सिरनाम सिंह निवासी चक्क सिंगवासा, मावन तहसील गुना ने कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वे दोनों 80 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं तथा चलने-फिरने में अत्यधिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आवागमन हेतु ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री अब्दुल गफ्फार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में दोनों दिव्यांगजनों को तत्काल ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्रायसाइकिल प्राप्त होने पर श्री मनोहर सहरिया एवं श्री अजबसिंह सहरिया ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।


स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं, आधार कार्ड का नागरिकों ने लिया लाभ

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा अधिक से अधिक लोगों को आधार एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं प्राप्‍त हो इसके लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जनसुनवाई में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्‍ही की जांच, नि:शुल्‍क कानूनी सहायता सहित अन्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध करायी गई, जिनका बड़ी संख्‍या में आवेदकों द्वारा लाभ लिया गया। 

आज जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.